डूमोली के भूपेन्द्र गुर्जर बने NSUI जिला उपाध्यक्ष
डूमोली के भूपेन्द्र गुर्जर बने NSUI जिला उपाध्यक्ष
सिंघाना : डूमोली खुर्द निवासी भूपेन्द्र गुर्जर को एनएसयूआई में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। भूपेन्द्र गुर्जर ने इस जिम्मेदारी के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, विधायक श्रवण कुमार, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ का आभार जताया है।
गौरतलब है कि भूपेन्द्र गुर्जर का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। उनके दादा रामजीलाल गुर्जर खेतड़ी से विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके पिता गुलझारी लाल डूमोली खुर्द के सरपंच रह चुके हैं। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि भूपेन्द्र की सक्रियता और पारिवारिक अनुभव से एनएसयूआई संगठन को जिले में मजबूती मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036031
