[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं दानदाता सम्मान समारोह संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं दानदाता सम्मान समारोह संपन्न

महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं दानदाता सम्मान समारोह संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : महाविद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान एवं दानदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पंडित अनिल कुमार शर्मा, नोडल प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. योगेश चाहर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. योगेश चाहर ने अपने संबोधन में विधायक द्वारा महाविद्यालय को फर्नीचर हेतु प्रदान की गई 37 लाख रुपये की राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियां और दानदाताओं का सहयोग ही किसी भी शैक्षणिक संस्था की प्रगति का मजबूत आधार होता है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग देने वाले दानदाताओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

मुख्य अतिथि विधायक पंडित अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और दानदाताओं के सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के विकास के लिए वे न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी तन, मन और धन से सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक ने आगामी समय में महाविद्यालय में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में दानदाता के रूप में वेद प्रकाश चोटिया, श्याम लाल माली एवं शीशराम मूंड उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्याम लाल माली द्वारा महाविद्यालय को एक प्रिंटर भेंट किया गया। समारोह में दुर्गाराम पारीक, जितेंद्र राजवी, उमरदीन सैयद, मनफूल खान फौजी, नूर मोहम्मद खोकर, बाबूलाल सैनी, वासुदेव शर्मा, जैतसीसर के गजानंद पारीक, पूलासर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डॉ. गजेंद्र दान चारण एवं सह-आचार्य नवीन कुमार पारीक ने किया, जबकि समापन अवसर पर सह-आचार्य नवीन कुमार पारीक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles