[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना के हेलिकॉप्टर की पिलानी में इमरजेंसी लैंडिंग:तकनीकी गड़बड़ी होने से पायलट ने किया सुरक्षित लैंड, जयपुर की ओर जा रहे थे सेना के जवान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सेना के हेलिकॉप्टर की पिलानी में इमरजेंसी लैंडिंग:तकनीकी गड़बड़ी होने से पायलट ने किया सुरक्षित लैंड, जयपुर की ओर जा रहे थे सेना के जवान

सेना के हेलिकॉप्टर की पिलानी में इमरजेंसी लैंडिंग:तकनीकी गड़बड़ी होने से पायलट ने किया सुरक्षित लैंड, जयपुर की ओर जा रहे थे सेना के जवान

पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी  शहर में भारतीय सेना के एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस हेलिकॉप्टर में सेना के जवान जयपुर की ओर जा रहे थे। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है।

उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत

जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर पिलानी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी सिस्टम में तकनीकी खराबी सामने आई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत पास में मौजूद बीईटी (बिरला एजुकेशन ट्रस्ट ) के हेलीपैड को सेफ मानते हुए लैंड करने का फैसला किया। आर्मी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतार लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

लैंडिंग के बाद करीब 25 मिनट में तकनीकी टीम ने खराबी को ठीक किया और दोबारा उड़ान भरी।
लैंडिंग के बाद करीब 25 मिनट में तकनीकी टीम ने खराबी को ठीक किया और दोबारा उड़ान भरी।

इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही बीईटी के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसएस नायर तुरंत हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने हेलिकॉप्टर में मौजूद जवानों से बातचीत कर पूरी स्थिति जानी।

हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सेना के जवानों ने घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। सेना की ओर से नागरिक उड्डयन विभाग को भी घटना की सूचना भेज दी गई।

25 मिनट बाद हेलिकॉप्टर ने दोबारा भरी उड़ान

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तत्काल हेलीपैड पहुंची और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी। हेलिकॉप्टर करीब 25 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। इस दौरान सेना की तकनीकी टीम ने मशीनरी की जांच कर खराबी को ठीक किया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेलिकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।

Related Articles