[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिनदहाड़े महिला की चैन तोड़ ले गए बदमाश, पुलिस ने सीसीटीवी से किया ट्रेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिनदहाड़े महिला की चैन तोड़ ले गए बदमाश, पुलिस ने सीसीटीवी से किया ट्रेस

चार आरोपी गिरफ्तार, 17 ग्राम सोने की चैन व बाइक बरामद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर में दिनदहाड़े दुकान पर खड़ी 60 वर्षीय महिला के गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हुए बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात 2 दिसंबर को वार्ड 58, झारिया मोरी स्थित दुकान पर हुई थी। पीड़िता बिसमिल्ला ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि दो युवक बाइक पर आए, पहले दुकान के बाहर चक्कर लगाया और कुछ देर बाद भीतर घुसकर उनके गले से ढाई तोला वजनी सोने की चैन छीनकर भाग गए। दोनों ने चेहरा ढक रखा था और एक ने हेलमेट पहन रखा था। महिला ने बताया कि ये युवक पिछले कुछ दिनों से दुकान के आसपास देखे जाते थे।

रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 267/2025 दर्ज किया गया और पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। एसपी जय यादव के निर्देश पर एएसपी सुनील कुमार झाझड़िया तथा कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां साफ दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।

टीम ने चार आरोपियों-मुनाव्वर हुसैन निवासी इदगाह मोहल्ला चूरू, मुरलीधर निवासी भूतिया बास चूरू, प्रमोद कुमार और कुमार सानू निवासी कडवासर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चैन स्नैचिंग की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 ग्राम सोने की चैन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद माल की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले महिला के वेश में रैकी कर इलाके की जानकारी लेते थे और फिर मौका मिलते ही चैन स्नैचिंग तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। सभी आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles