राजस्व विभाग में IT कैडर सृजन की मांग, कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने मंत्री हेमंत मीणा को सौंपा ज्ञापन
राजस्व विभाग में IT कैडर सृजन की मांग, कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने मंत्री हेमंत मीणा को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी ने सोमवार को राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा से मुलाकात कर विभाग में IT कैडर सृजन की मांग को लेकर विस्तृत औचित्य रिपोर्ट सौंपी। शिष्टाचार भेंट के दौरान चौधरी ने बताया कि राजस्व विभाग तेज़ी से ऑनलाइन सेवाओं की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में राज्यभर में नागरिकों को समयबद्ध, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए IT विशेषज्ञ कर्मियों की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक हो गई है।
उन्होंने उपतहसील स्तर से लेकर शासन सचिवालय तक IT कर्मियों की भूमिका, कार्यभार और आवश्यकताओं का विस्तृत विवरण मंत्री को अवगत करवाया। साथ ही बताया कि कई कार्यालयों में पहले से सृजित IT कर्मियों के पद तकनीकी कारणों से IT कैडर में नहीं जुड़ पाए हैं, ऐसे पदों को DOIT&C कैडर से जोड़ने के लिए वित्त विभाग द्वारा नई ID जारी करने की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में अलग से ज्ञापन सौंपकर पुराने पदों के समायोजन की भी मांग रखी। मंत्री हेमंत मीणा ने दोनों ज्ञापनों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038705


