SFI की खेतड़ी में बैठक, नई शिक्षा नीति का विरोध:आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप, आंदोलन की तैयारी पर की चर्चा
SFI की खेतड़ी में बैठक, नई शिक्षा नीति का विरोध:आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप, आंदोलन की तैयारी पर की चर्चा
खेतड़ी : खेतड़ी में छात्र संगठन एसएफआई की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विष्णु नायक ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में एसएफआई प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
दो बार फीस वसूली से अतिरिक्त भार
प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष में दो बार परीक्षा और दो बार फीस वसूली से छात्रों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके अलावा, सेमेस्टर प्रणाली में परीक्षा का कोई निश्चित शेड्यूल न होने से विद्यार्थियों को लगातार तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ढाका ने शिक्षा बजट में लगातार कटौती पर भी चिंता व्यक्त की और घोषणा की कि एसएफआई इस नीति को रद्द करवाने के लिए व्यापक आंदोलन चलाएगी।
पर्यवेक्षक पंकज गुर्जर ने संगठन विस्तार की रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एसएफआई आने वाले समय में गांव-गांव जाकर छात्र सदस्यता अभियान चलाएगी। बैठक में तहसील स्तर पर कमेटियों के गठन और सम्मेलनों को मजबूत करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला सचिव विक्रम यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सैनी, नवीन कुमावत, जिला संयुक्त सचिव किरण सैनी, सीमा सैनी, स्वामी विवेकानंद कॉलेज खेतड़ी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, पिकु गुर्जर, मयंक शर्मा, रिहान कुरेशी, पूर्व छात्रसंघ सचिव दिनेश बबेरवाल, कशिश, पूजा योगी, निकिता कंवर, अनुराधा, रेखा शर्मा, रितु यादव, यशवीर, मोहित यादव, बिट्टू यादव, राहुल कुमार सैनी, अमित कुमार गुर्जर, दीपक रावत, तनु भार्गव, रिंकू बगड़िया सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036805


