क्यामसर में बनेगा 165 फीट ऊंचा तेजाजी मंदिर:पोस्टर विमोचन कर भूमिपूजन का न्योता दिया, सामुदायिक भवन में हुई बैठक
क्यामसर में बनेगा 165 फीट ऊंचा तेजाजी मंदिर:पोस्टर विमोचन कर भूमिपूजन का न्योता दिया, सामुदायिक भवन में हुई बैठक
चिड़ावा : चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का 165 फीट ऊंचा मंदिर निर्मित होने जा रहा है। इस मंदिर के प्रचार-प्रसार को लेकर आन चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान श्री वीर तेजाजी महाराज के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर न.पा. उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा, भाजपा युवा नेता सुरेश भुकर, पार्षद रजनीकांत मान, पार्षद मुकेश पूनियां, युवा नेता विकास भालोठिया और शिक्षाविद रणवीर थालौर उपस्थित रहे।
5 बीघा भूमि पर बनेगा मंदिर
यह मंदिर राष्ट्रीय जाट महासंघ के मार्गदर्शन में तेजा भक्तों के सहयोग से 5 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें तेजाजी महाराज की 165 फीट ऊंची विशाल शिखर (गुम्बद) होगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट जनों को निमंत्रण पत्र देकर मंदिर के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया। मास्टर हनुमान पचार, राकेश राव, मास्टर रामजीलाल झाझडिया, बलबीर सिंह भगासरा, मास्टर राजेन्द्र झाझडिया, अजीत सिंह चनानियां, विरेन्द्र पचार, जयसिंह चाहर, चंद्रसिंह राव और वीर सिंह ने लोगों से भूमिपूजन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, उपाध्यक्ष सूबेदार विरेन्द्र कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा और चिड़ावा ब्लॉक सचिव हरिश फोगाट ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036877


