खेतड़ी के हरडिया में शहीद राजेंद्र सिंह का शहादत दिवस:गांव वालों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सैनिक के योगदान को किया याद
खेतड़ी के हरडिया में शहीद राजेंद्र सिंह का शहादत दिवस:गांव वालों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सैनिक के योगदान को किया याद
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के हरडिया गांव में रविवार को शहीद राजेंद्र सिंह कृष्णिया का शहादत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन मालाराम थे और अध्यक्षता किशनलाल कृष्णिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि कैप्टन मालाराम ने कहा कि देश की सेवा में अपने प्राणों का त्याग करने वाला व्यक्ति हमेशा अमर रहता है। उन्होंने बताया कि शहीद राजेंद्र सिंह ने भी देश सेवा और अपनी मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देकर गांव का नाम रोशन किया है।
कैप्टन मालाराम ने ने झुंझुनूं जिले के शौर्य और साहस का उल्लेख किया, जिसे देश में सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को बचपन से ही सेना में जाने के लिए तैयार किया जाता है, जो सरहद पर किसी भी हलचल के दौरान बहादुरी का परिचय देते हैं।
इस अवसर पर राकेश लाम्बा, कैप्टन विक्रम मान, विजय सरपंच, इंद्राज कृष्णिया, अमरसिंह कृष्णिया, कैप्टन मक्खनलाल कृष्णिया, सूबेदार कमलेश कृष्णिया, भानाराम कृष्णिया, रड़मल चौधरी, दीपचंद कृष्णिया, महेंद्र कृष्णिया, प्रेमाराम कृष्णिया, गिरधारीलाल काजला, संदीप कृष्णिया, विनोद जांगिड़, कजोड़मल लोचीब, मुकेश कृष्णिया, रणबीर कृष्णिया, हवलदार प्रकाश कृष्णिया, ताराचंद कृष्णिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036735


