यमुना जल समझौते के लिए किसानों का धरना:चिड़ावा के लाल चौक पर 706वें दिन भी प्रदर्शन
यमुना जल समझौते के लिए किसानों का धरना:चिड़ावा के लाल चौक पर 706वें दिन भी प्रदर्शन
चिड़ावा : चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 706वें दिन भी जारी रहा। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। किसान यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि इस समझौते को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र को नहर का पानी मिल सके।
धरने की अध्यक्षता कामरेड रणधीर सिंह ओला ने की। आज के प्रदर्शन में प्रभु राम सैनी, ताराचंद तानाण, जयप्रकाश मेघवाल पिलानी, राजेन्द्र सिंह चाहर, शम्भू दयाल बेरला, धर्म वीर सैदपुर, सोनु सैनी, कामरेड बजरंग लाल बराला, राजेश सैनी, विजेन्द्र शास्त्री और सुनिल मेघवाल सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037110


