[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी कप का विमोचन, खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ:आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट, 16 टीमें लेंगी भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी कप का विमोचन, खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ:आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट, 16 टीमें लेंगी भाग

उदयपुरवाटी कप का विमोचन, खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ:आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट, 16 टीमें लेंगी भाग

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में आईपीएल की तर्ज पर एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इस ‘उदयपुरवाटी कप’ का विमोचन किया गया और खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) भी संपन्न हुई। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

गणपति गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में इन टीमों के लिए फ्रेंचाइजी दी गईं। मुख्य अतिथि जेके ग्रुप के डायरेक्टर प्रकाश रामसागर, सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष विनय सैनी और दिनेश ओलखा ने पर्दा हटाकर विजेता व उपविजेता टीमों को दिए जाने वाले कप का विमोचन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और प्रायोजकों को टूर्नामेंट के नियमों की जानकारी भी दी गई।

विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख रुपए

आयोजकों ने घोषणा की कि विजेता टीम को कप के साथ एक लाख रुपए नकद दिए जाएंगे, जबकि उपविजेता टीम को कप के साथ 51 हजार रुपए नकद मिलेंगे। टूर्नामेंट के समापन पर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ को स्कूटी प्रदान की जाएगी।

एससीए क्रिकेट एकेडमी के संयोजक श्याम कटारिया ने बताया कि 16 टीमों के लिए रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी की गई। 16 प्रायोजकों ने अपनी-अपनी टीमें निर्धारित कर कप्तानों को जिम्मेदारी सौंपी। जेके ग्रुप के प्रकाश रामसागर द्वारा तैयार करवाई गई खिलाड़ियों की टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया।

21 दिसंबर को शुरू होगा टूर्नामेंट

कटारिया के अनुसार, यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी के खेल मैदान में शुरू होगा। इसमें कुल 256 खिलाड़ी भाग लेंगे।

कप के विमोचन और ऑक्शन के दौरान इंजीनियर दशरथ सिंह, सुभाष मूंड, सैय्यद अली, संजय कटारिया, असलम मनियार, पुष्पेंद्र मीणा, रतनलाल सैनी, योगेश सैनी और अमित पोसाना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles