पिलानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहा धरना समाप्त, एडिशनल एसपी ने पिलाया जूस
पिलानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला:आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहा धरना समाप्त, एडिशनल एसपी ने पिलाया जूस
पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा धरना और भूख हड़ताल समाप्त हो गई। एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने प्रदर्शनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया।
एडिशनल एसपी राजावत दोपहर करीब 12 बजे अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पंचवटी स्थित अंबेडकर स्मारक पर धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि आरोपियों को आज शाम तक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।
दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी एडिशनल एसपी के इस आश्वासन से सहमत हो गए। उन्होंने अधिकारी के हाथों जूस पीकर अपना धरना समाप्त किया। यह घटना बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के दिन हुई। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037232


