लोयल गांव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा:सती की ढाणी से सरदारपुरा सीमा तक 1 किलोमीटर एरिया कब्जा मुक्त
लोयल गांव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा:सती की ढाणी से सरदारपुरा सीमा तक 1 किलोमीटर एरिया कब्जा मुक्त
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड़ के लोयल गांव में 45 लाख रुपए की सड़क निर्माण परियोजना से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सती की ढाणी से सरदारपुरा सीमा तक बन रही इस सड़क के रास्ते से लगभग एक किलोमीटर तक का अतिक्रमण हटाया गया पीडब्ल्यूडी विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित थालोर ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत सती की ढाणी से सरदारपुरा सीमा तक 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 45 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
यह सड़क 12.5 फुट चौड़ी बनाई जानी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा खेतों और घरों के पास किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क कटान का कार्य बाधित हो रहा था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने उपखंड कार्यालय में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।तहसीलदार सुनील कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

गिरदावर रामस्वरूप झाझड़िया के नेतृत्व में पटवारी सुनील महला और पटवारी सुनील गुर्जर की उपस्थिति में लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खेतड़ी नगर थाने से एएसआई रमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौके पर तैनात था। पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। रास्ते पर लगे सीमेंटेड पिलर की तारबंदी, झाड़ियां और कई पुराने पेड़ हटाए गए, ताकि सड़क की चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुसार हो सके।यह रास्ता पहले ग्राम पंचायत द्वारा ग्रेवल सड़क के रूप में बनाया गया था, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह काफी संकरा हो गया था।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र काजला ने बताया कि ग्रामीण कई वर्षो से सती की ढाणी से सरदारपुरा सीमा तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और डामरीकरण की मांग कर रहे थे। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब सड़क निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037065


