बुद्ध विहार जय पहाड़ी में वाटर कूलर का लोकार्पण
बुद्ध विहार जय पहाड़ी में वाटर कूलर का लोकार्पण
झुंझुनूं : बुद्ध विहार धम्मस्थली जय पहाड़ी में परिनिवृत्त पूर्व मैनेजर स्वर्गीय श्रवण कुमार नेमीवाल की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मोहिनी देवी नेमीवाल ने श्रद्धांजलि स्वरूप वाटर कूलर भेंट किया। वाटर कूलर का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया, जिससे विहार में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर भंते विनयपाल ने तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व से दानदाता परिवार के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए दान पारमिता का अनुमोदन किया। उन्होंने उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को त्रिशरण, पंचशील एवं धम्मदेशना प्रदान की। कार्यक्रम का समापन मंगल मैत्री पाठ के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भागीरथ नेमीवाल, हनुमान प्रसाद नेमीवाल, डॉ. संदीप नेमीवाल, विद्याधर नेमीवाल, नीलू दानोदिया, सवाई सिंह भूरिया, सुमित नेमीवाल, ट्रस्टी मालीराम, बलबीर सिंह काला, बीएल बौद्ध, धर्मपाल बौद्ध, दुर्गा प्रसाद बोयल, राजकुमार बोयल, मनोज बोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200662


