[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाड़ा बस स्टैंड पर सड़क दुर्घटना:शराबी बाइक सवार ने कार को टक्कर मारी, युवक गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जनमानस शेखावाटी ब्यूरोझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पाड़ा बस स्टैंड पर सड़क दुर्घटना:शराबी बाइक सवार ने कार को टक्कर मारी, युवक गंभीर

पाड़ा बस स्टैंड पर सड़क दुर्घटना:शराबी बाइक सवार ने कार को टक्कर मारी, युवक गंभीर

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के पाड़ा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक शराब के नशे में बाइक चला रहा था।

युवक ने एक चलती कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। बड़ागांव की ओर से आ रही गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुढ़ागौड़जी पहुंचाया।

डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर लिया। घायल युवक की पहचान झाझड़ियां की ढाणी, छऊ निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र बेटा सुमेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles