[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीड़ितों की आवाज उठाएगा सामाजिक एकता मंच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पीड़ितों की आवाज उठाएगा सामाजिक एकता मंच

पीड़ितों की आवाज उठाएगा सामाजिक एकता मंच

सूरजगढ़ : चिड़ावा की वाल्मीकि बस्ती स्थित अंबेडकर भवन में सामाजिक एकता मंच की बैठक संस्थापक एवं अध्यक्ष सीताराम पंवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक कलेक्शन सेंटर के ट्रायल रूम में महिलाओं के वीडियो बनाए जाने की घटना की निंदा की गई। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी का सम्मान कर शपथ दिलाई गई।

अध्यक्ष सीताराम पंवार ने कहा कि मंच पीड़ितों की आवाज उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पेयजल सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति बनाने का आह्वान किया। बैठक में अंबेडकर भवन के रंग-रोगन व मरम्मत के लिए विधायक से मिलने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस अवसर पर बजरंग बराला, विनोद जमादार, सुमन देवी, सरोज देवी, जयकरण लोटिया, शिवप्रसाद महरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles