श्रीयादे माटी कला बोर्ड की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन
श्रीयादे माटी कला बोर्ड की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन
झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के श्रीयादे माटी कला बोर्ड के दो वर्ष के कार्यकाल एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘माटी राजस्थान री’ का विमोचन भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी एवं पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने किया।
इस अवसर पर हर्षिनी कुल्हरी ने माटी कला एवं कुम्हार समाज के उत्थान, पारंपरिक कला के संरक्षण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रयासों से माटी कला से जुड़े कारीगरों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिला है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, जिला मंत्री विनोद कुमावत, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमावत, जयप्रकाश, राजकुमार धुवां, अनिल नैण, निखिल मावंडिया, संजीव महला, मंजित सैनी, प्रकाश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200847


