[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से आत्मनिर्भर बने किसान श्योचंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से आत्मनिर्भर बने किसान श्योचंद

गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से आत्मनिर्भर बने किसान श्योचंद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित किसान हितैषी योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। चूरू जिले के ग्राम ढाढ़र निवासी प्रगतिशील किसान श्योचंद ने गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का लाभ उठाकर खेती में नई सफलता हासिल की है।

कृषि एवं पशुपालन से जुड़े किसान श्योचंद को रासायनिक उर्वरकों की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरता की चिंता थी। कृषि विभाग की गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत अनुदान प्राप्त कर उन्होंने अपने खेत पर जैविक खाद निर्माण इकाई स्थापित की। अब वे पशुओं के गोबर और कृषि अवशेषों से जैविक खाद तैयार कर रहे हैं।

श्योचंद ने बताया कि जैविक खाद के नियमित उपयोग से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होने से खेती की लागत भी घटी है। अपनी जरूरत से अधिक तैयार खाद को वे आसपास के किसानों को उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसान भी जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles