[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणासर में 65 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राणासर में 65 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा का दिया संदेश

राणासर में 65 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : निकटवर्ती राणासर गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, चिकित्सा और विभिन्न राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 65 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं में 10वीं-12वीं के विद्यार्थी, स्नातक, बीएड, राजकीय सेवाओं में चयनित युवा, एमबीबीएस, खेल एवं धार्मिक शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत का महत्व बताते हुए सफलता के लिए संघर्ष और समर्पण को जरूरी बताया। समाजसेवी मजीद खान ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर आलम अली खान, फुलाराम मीणा, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बाकोलिया, भंवरू खान, सत्यपाल सिंह, डॉ. इदरीश खान, डॉ. जाकिर चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गफ्फार खान ने किया।

Related Articles