वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज, अब तक 300 से ज्यादा आवेदन
वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज, अब तक 300 से ज्यादा आवेदन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश शर्मा, राजस्थान वक्फ बोर्ड द्वारा नामित अत्ताउल्लाह हक के साथ समीक्षा की।
चूरू की ओर से वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष आजम अली खान, रिटायर्ड एसबीआई अधिकारी डॉ. मुस्तकीम शेख और शिक्षाविद हाजी युसूफ अली खान चौहान लगातार कई दिनों से वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन कार्य में सेवा दे रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर की 300–350 वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन आ चुके हैं, जिन्हें उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इनमें मस्जिद, मदरसा, खानकाह, दरगाह, कब्रिस्तान आदि संपत्तियों का विवरण शामिल है।
अल्पसंख्यक समाज ने वक्फ संपत्तियों के संरक्षण हेतु कार्य में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035835
