[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में ओवरलोड ट्रेलरों पर कार्रवाई:परिवहन विभाग ने तीन वाहन जब्त कर 1.70 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में ओवरलोड ट्रेलरों पर कार्रवाई:परिवहन विभाग ने तीन वाहन जब्त कर 1.70 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

पाटन में ओवरलोड ट्रेलरों पर कार्रवाई:परिवहन विभाग ने तीन वाहन जब्त कर 1.70 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

पाटन : पाटन परिवहन विभाग ने बुधवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने पाटन क्षेत्र से तीन ओवरलोड ट्रेलरों को जब्त कर 1 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।

परिवहन निरीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि विभाग पाटन और डाबला क्षेत्रों में लगातार ओवरलोड वाहनों, बिना टैक्स परमिट, बिना तिरपाल और बिना परमिट के चलने वाली बसों की जांच कर रहा है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना है।

आज की जांच के दौरान, इन तीनों ट्रेलरों को क्षमता से अधिक वजन ले जाते हुए पाया गया, जिसके बाद उन्हें जब्त कर जुर्माना लगाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles