सीकर में सहेली के पिता ने नाबालिग से किया रेप:NEET की तैयारी कर रही बड़ी बहन से भी छेड़छाड़ की; मारने की दी धमकी
सीकर में सहेली के पिता ने नाबालिग से किया रेप:NEET की तैयारी कर रही बड़ी बहन से भी छेड़छाड़ की; मारने की दी धमकी
सीकर : सीकर में सहेली के पिता ने नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपी ने नाबालिग की बड़ी बहन के साथ भी छेड़खानी की। दोनों बहनें सीकर में अपनी एक सहेली के साथ फ्लैट लेकर पढ़ाई कर रही हैं। 15 साल की नाबालिग लड़की फ्लैट पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा और फिर रेप किया। रेप के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
28 नवंबर को आरोपी दोबारा फ्लैट पर गया। 17 साल की नाबालिग लड़की अकेली मिली तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, लेकिन नाबालिग ने आरोपी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। अब पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
सहेली के पिता ने नाबालिग से किया रेप
पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया- मेरी बेटियां सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बड़ी बेटी (17) सीकर में नीट की तैयारी कर रही है, जबकि छोटी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है।
पिता ने बताया- दोनों बेटियां अपनी सहेली के साथ एक फ्लैट में रहती थीं। बेटियों की सहेली का पिता 29 अगस्त को फ्लैट पर आया। छोटी बेटी को अकेली थी तो डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।
28 नवंबर की शाम को आरोपी दोबारा फ्लैट पर गया और वहां बड़ी बेटी (17 साल) को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया और रेप करने की कोशिश की। लेकिन बेटी ने आरोपी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
डर के कारण चुप रही छोटी बेटी
पिता ने रिपोर्ट में बताया- घटना के बाद 17 साल की नाबालिग बेटी ने हमें जानकारी दी। तब छोटी बेटी (15 साल) ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया था। लेकिन डर की वजह से वह यह बात किसी को बता नहीं पाई थी। बुधवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036560


