सरदारशहर में जिला स्पेशल पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार:चेक बाउंस मामले में 10 साल से फरार था, अशोक स्तंभ के पास से पकड़ा
सरदारशहर में जिला स्पेशल पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार:चेक बाउंस मामले में 10 साल से फरार था, अशोक स्तंभ के पास से पकड़ा
सरदारशहर : सरदारशहर में जिला स्पेशल पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में पिछले 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांधी चौक निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र माणकचंद सोनी के रूप में हुई है, जिसे अशोक स्तंभ के पास से पकड़ा गया।
इस कार्रवाई को हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कॉन्स्टेबल मंगलसिंह ने अंजाम दिया। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है।
इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश सोनी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेशानुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036031
