चूरू जिला स्पेशल पुलिस टीम ने एक आरोपी किया गिरफ्तार:अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में 6 साल से फरार था, रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा
चूरू जिला स्पेशल पुलिस टीम ने एक आरोपी किया गिरफ्तार:अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में 6 साल से फरार था, रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा
सरदारशहर : चूरू जिला स्पेशल पुलिस टीम ने सरदारशहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में 6 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वार्ड 4 निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद फारूक अली पुत्र रोशन अली को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।
ह कार्रवाई जिला स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेडकांस्टेबल मंगलसिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी मोहम्मद फारूक अली लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि चूरू एसपी जय यादव के निर्देश पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को लगातार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इसके साथ ही मोहम्मद फारूक अली को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां न्यायालय के आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव का मुख्य उद्देश्य जिले को अपराध मुक्त बनाना है, जिसके तहत फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035956
