सुनील मेघवाल बने कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष:जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद व वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
सुनील मेघवाल बने कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष:जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद व वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) ने चूरू पंचायत समिति सदस्य और युवा अधिवक्ता सुनील मेघवाल झारिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
एडवोकेट सुनील मेघवाल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनके मनोनयन पर प्रदेश और जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मेघवाल के मनोनयन की खुशी साझा की।
सुनील मेघवाल ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चूरू जिले के सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी और जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035888
