जिले में एसआईआर में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन:मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं को नोटिस, 13 दस्तावेज होंगे मान्य
जिले में एसआईआर में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन:मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं को नोटिस, 13 दस्तावेज होंगे मान्य
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बुधवार को एसआईआर से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है। उन्होंने नो मैपिंग, गैरमौजूद, मृत और शिफ्ट हुए मतदाताओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
सुराणा ने जानकारी दी कि जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरे हैं, उनके नाम ड्राफ्ट रोल में प्रकाशित किए जाएंगे। वहीं, जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं को 13 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वयस्क मतदाता फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे। वर्तमान में फॉर्म 6 के साथ अनुलग्नक 4 भरना अनिवार्य किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से एसआईआर 2026 कार्य के लिए फील्ड से फीडबैक लिया और अपेक्षित सहयोग का आग्रह किया। प्रेसवार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी, शिव प्रकाश शर्मा और अजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036104

