[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में कुएं में गिरा सांड:गोरक्षकों और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पाटन में कुएं में गिरा सांड:गोरक्षकों और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला

पाटन में कुएं में गिरा सांड:गोरक्षकों और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम बागवाला में मंगलवार को एक सांड कुएं में गिर गया। गोरक्षकों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोरक्षक दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें बागवाला में कुएं में सांड गिरने की सूचना मिली थी। टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि सांड जीवित था, लेकिन कुएं की गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही थी।

इसके बाद एक हाइड्रा मशीन बुलाई गई। गौ सेवक राजवीर दासाला और प्रमोद खोरी कुएं में उतरे। उन्होंने सांड को बेल्ट से बांधा और हाइड्रा मशीन की सहायता से उसे सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग और हाइड्रा मशीन की मदद से सांड को सुरक्षित बचाया जा सका।

Related Articles