[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में SIR का काम 100 फीसदी पूरा:एसडीएम राजीवर यादव ने किया बीएलओ संग डांस, खुशी जताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में SIR का काम 100 फीसदी पूरा:एसडीएम राजीवर यादव ने किया बीएलओ संग डांस, खुशी जताई

नीमकाथाना में SIR का काम 100 फीसदी पूरा:एसडीएम राजीवर यादव ने किया बीएलओ संग डांस, खुशी जताई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में एसआईआर कार्य को शत प्रतिशत पूरा कर सीकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने बीएलओ (BLO) के साथ जमकर नृत्य किया, जिससे खुशी का माहौल बन गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने अधिकारियों को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने सभी बीएलओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही नीमकाथाना जिले में शीर्ष पर रहा।

उपखंड अधिकारी ने जानकारी दी कि पूरे राजस्थान में एसआईआर का कार्य 4 नवंबर से शुरू हुआ था, जिसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 11 सितंबर कर दिया गया। नीमकाथाना विधानसभा में बीएलओ ने 4 दिसंबर से घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए, उन्हें भरवाया, एकत्रित किया और ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य भी किया।

ये रहे मौजूद

ऑनलाइन प्रविष्टि का पूरा कार्य आज संपन्न कर लिया गया। इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी, नगरपालिका ईओ रंजीत चौधरी सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles