घर में घुसकर विधवा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता:गांव के ही रहने वाले युवक पर आरोप,सोने की बाली लेकर भागा
घर में घुसकर विधवा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता:गांव के ही रहने वाले युवक पर आरोप,सोने की बाली लेकर भागा
सीकर : सीकर जिले में घर में घुसकर 44 साल की विधवा महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी ने मारपीट की। आरोपी महिला की सोने की बाली लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला 55 वर्षीय आरोपी सुबह 11 बजे के करीब उसके घर में घुसा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद महिला को कमरे में अंदर ले गया और जान से मारने की नीयत से मारपीट करना शुरू कर दिया।
आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता भी की। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी वहां से भागने लगा।भागते वक्त आरोपी पीड़िता की सोने की बाली भी तोड़कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033835


