[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमोलक कुमावत बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव:सीकर के वेद की ढाणी निवासी को मिली अहम जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अमोलक कुमावत बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव:सीकर के वेद की ढाणी निवासी को मिली अहम जिम्मेदारी

अमोलक कुमावत बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव:सीकर के वेद की ढाणी निवासी को मिली अहम जिम्मेदारी

रानोली : रानोली (सीकर) के वेद की ढाणी निवासी अमोलक चंद कुमावत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद अमोलक कुमावत ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि AICC नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं।

कुमावत ने विशेष रूप से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का धन्यवाद किया।

उन्होंने ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, राजस्थान ओबीसी चेयरमैन हरसाय यादव, दातारामगढ़ विधायक विरेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेन्द्र लांबा, ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव विनोद प्रजापत और सीकर जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला सहित अन्य नेताओं के प्रति भी आभार जताया।

अमोलक कुमावत ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और सक्रियता से निभाएंगे। उन्होंने ओबीसी समाज और कांग्रेस संगठन के हित में काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles