कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया में जल संरक्षण विषयक कार्यशाला:पीएम कृषिसिंचाई योजना 2.0 पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन, महिला कृषकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया में जल संरक्षण विषयक कार्यशाला:पीएम कृषिसिंचाई योजना 2.0 पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन, महिला कृषकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मूंडरू : मूंडरू के ग्राम पंचायत अरनिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जल संरक्षण एवं भू संरक्षण विभाग पाटन और अजीतगढ़ ब्लॉक के देखरेख में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य विषय प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 था, जिसमें किसानों और महिला कृषकों को जल संरक्षण की विभिन्न पद्धतियों की जानकारी दी गई।
सहायक अभियंता संजीव कुमार यादव ने किसानों को जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक धरोहर है। उन्होंने जल बचाने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला।
सहायक अभियंता मांगीलाल कुमावत ने सरकार द्वारा अनुदानित सिंचाई योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. शंकर लाल कसवां ने बूंद-बूंद सिंचाई योजना अपनाने और भविष्य के लिए पानी बचाने के प्रयासों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मास्टर ट्रेनर रामवतार मिश्रा ने घरों से निकलने वाले व्यर्थ पानी को संरक्षित करने के तरीके बताए, जिससे पानी का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने वर्षा जल के स्वास्थ्य लाभों पर भी चर्चा की और टांका निर्माण के माध्यम से मकान की छत के पानी को संरक्षित करने का सुझाव दिया।
कार्यशाला में हंसराज, नवदीप, कानाराम यादव और अनिल कुमार सहित कई अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला कृषक भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


