[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाचरियावास पंचायत समिति बनने का विरोध जारी:कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला, बाय को पंचायत समिति बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाचरियावास पंचायत समिति बनने का विरोध जारी:कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला, बाय को पंचायत समिति बनाने की मांग

खाचरियावास पंचायत समिति बनने का विरोध जारी:कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला, बाय को पंचायत समिति बनाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाचरियावास को पंचायत समिति बनाए जाने का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में, बाय सहित 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बाय को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला। यह विरोध प्रदर्शन पंचायत समिति बाय बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में बाबा लक्ष्मी नाथ मंदिर चौक पर जारी धरने के दौरान किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले ग्राम पंचायत बाय को पंचायत समिति बनाना प्रस्तावित था। हालांकि, अंतिम चरण में बाय के स्थान पर खाचरियावास को पंचायत समिति घोषित कर दिया गया। इस निर्णय के विरोध में आसपास की 17 ग्राम पंचायतें एकजुट हैं और सरकार से बाय को ही पंचायत समिति बनाने की मांग कर रही हैं।

इस मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अब तक कई तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया है। इनमें मौन व्रत, अनशन, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान, अपील पत्र और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन शामिल हैं। मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।

नवीनतम विरोध प्रदर्शन में, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा श्री लाभ लक्ष्मी नाथ मंदिर चौक से मुख्य बाजार, ग्राम पंचायत भवन होते हुए टंकी बस स्टैंड तक कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सरपंच भगवान सहाय ढाका ने खाचरियावास को पंचायत समिति बनाए जाने का विरोध करते हुए बाय को ही पंचायत समिति बनाने की बात दोहराई।

इस अवसर पर केसर देव गोठवाल, सत्यनारायण पाराशर, उम्मेद जैन, राजस्थान के शेखावाटी भूषण प्रथम मोती उत्पादक किसान विनोद भारती, उस्मान तेली, गुलाबदिन तेली, राजेंद्र सिंह शेखावत, सुल्तान मनियार, करण शर्मा, पवन गुर्जरगोड, विजय कुमार, मांगीलाल योगी, विजेंद्र दायमा, कैलाश हरितवाल, पुरण वर्मा, गोपाल बिजारनिया, छीतर मल योगी, सुरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, सोहन लाल ताखर, बसंत पारासर, रोहित टेलर, उमेश मिश्रा, धना राम बलाई, गोपाल सेन, मुकेश योगी, बाबूलाल व्यास, अनारदीन मनियार, विनोद टेलर, महेश पाराशर, जगदीश धायल, बृजमोहन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles