[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री सीमेंट गोठड़ा में महिला सशक्तिकरण केंद्र का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री सीमेंट गोठड़ा में महिला सशक्तिकरण केंद्र का शुभारंभ

महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्वतंत्रता को मिलेगा बल - “सशक्त महिला, सशक्त समाज” की दिशा में बड़ा कदम : विनय सक्सेना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री सीमेंट कंपनी गोठड़ा द्वारा सीएसआर अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट प्रमुख विनय सक्सेना, यूनिट मानव संसाधन प्रमुख शैलेन्द्र शर्मा, गोठड़ा सरपंच अर्जुन वाल्मीकि और बसावा सरपंच प्रतिनिधि राजेश दूत ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित करके की। इस मौके पर केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख निशांत गौड़ ने अभियान और महिला उन्नति से जुड़े उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट प्रमुख विनय सक्सेना ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केंद्र महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र में गोठड़ा की 20 महिलाओं के लिए एक महीने का ब्यूटीशियन कोर्स शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिलाओं में आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यूनिट मानव संसाधन प्रमुख शैलेन्द्र शर्मा ने इस पहल को सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने से स्वरोजगार, निर्णय क्षमता और सामाजिक भागीदारी में बढ़ोतरी होगी, जो ग्रामीण विकास की नींव को मजबूत करेगी।

ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए श्री सीमेंट कंपनी का आभार व्यक्त किया और इसे गांव की प्रगति और महिला शक्ति के उत्थान की ऐतिहासिक शुरुआत बताया। श्री सीमेंट कंपनी गोठड़ा की यह सीएसआर पहल महिलाओं के लिए नए अवसर, कौशल और उज्ज्वल भविष्य का द्वार खोलने वाली साबित होगी।

Related Articles