झुंझुनूं में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर किया विरोध, प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
झुंझुनूं में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर किया विरोध, प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
झुंझुनूं : झुंझुनूं स्थित अजमेर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को निगम के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
मंत्रालयिक कर्मचारी खंड उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो कर्मचारी अपना आंदोलन तेज करेंगे। 4 दिसंबर को जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रमुख मांगों पर अडिग कर्मचारी
विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों के पुनर्गठन एवं संस्थापन अधिकारी के पद को सृजित करने की उनकी वर्षों पुरानी प्रमुख मांगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और निगम प्रशासन लगातार इन महत्त्वपूर्ण मांगों को अनसुना कर रहा है, जिससे उन्हें विरोध का यह कदम उठाना पड़ा है।
ये रहे प्रदर्शन में शामिल
विरोध प्रदर्शन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला लेखा संगठन के सचिव पंकज शर्मा, मंत्रालयिक कर्मचारी खंड उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा, संयुक्त महामंत्री अनिल मीणा एवं सुनील शर्मा, अजय जांगिड़ और सुनीता कुमारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971173


