[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला शिक्षा अधिकारी ने उदयपुरवाटी का किया दौरा:विभागीय योजनाओं को लेकर की चर्चा, रैंकिंग सुधार पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला शिक्षा अधिकारी ने उदयपुरवाटी का किया दौरा:विभागीय योजनाओं को लेकर की चर्चा, रैंकिंग सुधार पर दिया जोर

जिला शिक्षा अधिकारी ने उदयपुरवाटी का किया दौरा:विभागीय योजनाओं को लेकर की चर्चा, रैंकिंग सुधार पर दिया जोर

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) अशोक कुमार शर्मा ने गुरुवार को उदयपुरवाटी इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और उनके पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने शाला दर्पण रैंकिंग में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शर्मा ने विभिन्न सरकारी विद्यालयों में नामांकन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में चल रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षा और दक्षता आधारित मूल्यांकन परीक्षा की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, विभागीय स्तर पर विभिन्न योजनाओं के लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा।

ये रहे मौजूद

बैठक में एसीबीईओ महेंद्र सैनी ने उदयपुरवाटी ब्लॉक में सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सहायक निदेशक अशोक जांगिड़, संस्थापन अधिकारी चंडी प्रसाद कौशिक, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी, प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल नागर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील सैनी, सहायक लेखा अधिकारी बिट्टू कुमारी, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार और ब्लॉक साक्षरता समन्वयक हवासिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles