सुजानगढ़ में लायंस क्लब ने लगाया आई कैंप:30 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन, 85 मरीजों का चेकअप
सुजानगढ़ में लायंस क्लब ने लगाया आई कैंप:30 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन, 85 मरीजों का चेकअप
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में लायंस क्लब और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 27वें नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को माहेश्वरी भवन, चांडक रोड, नयाबास में आयोजित इस शिविर में 85 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 30 को ऑपरेशन के लिए चुना गया।
शिविर का उद्घाटन रिटायर्ड बैंकर दीनदयाल सोनी, जोन 1 के चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक, सचिव अशोक जाजू, पवन मौसूण, उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी और शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉ. ईशा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर दीनदयाल सोनी ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।
85 मरीजों की हुई आंखों की जांच
मेडिकल टीम ने शिविर में आए कुल 85 रोगियों की आंखों की जांच की। इनमें से 30 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। लायंस क्लब द्वारा सभी चयनित रोगियों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
ये रहे मौजूद
शिविर की व्यवस्थाओं में लॉयन देवकृष्ण मालपानी, देवेंद्र बेदी, एडवोकेट अंकित चोटिया, मुरली राठी, रेखा सोनी, सुनीता रावतानी, मोनिका सोनी, सुनीता बेदी और चित्रा जगवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, गिरधारी प्रजापत, मालाराम प्रजापत, आबिद, सुभाष और प्रकाश सहित अन्य सदस्यों ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037645


