[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कायमखानी महासभा जयपुर संभाग स्तरीय व झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कायमखानी महासभा जयपुर संभाग स्तरीय व झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी घोषित

कायमखानी महासभा जयपुर संभाग स्तरीय व झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी घोषित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : कस्बे के अंतरशाह दुर्वेश कलंदरी दरगाह में मंगलवार को कायमखानी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट युनुस ख़ां के नेतृत्व में मिटिंग का आयोजन कर किया गया जिसमें जयपुर संभाग प्रभारी हाजी पिर निसार अहमद कलंदरी कि अनुशंसा पर कायमखानी महासभा जयपुर संभाग स्तरीय व झुंझुनूं जिलास्तरीय कार्यकारिणी का चयन किया गया।

जिसमें जयपुर संभाग की कार्यकारिणी में मुबारिक खांन रोलसाबसर को सचिव व इलियास खांन रोलसाबसर को संयुक्त सचिव तथा मुस्ताक खां महनसर, गफ्फार खां महनसर, इदरिश खांन पहाडियांन बिसाऊ, शाहिद मलवान भारु, लियाकत खां जमालखानी कोलाली, हबिब खां एलमाण कमालसर, युसुफ खां मुदरफखानी बिसाऊ, मुंशी खां दिलावरखानी बिसाऊ को सदस्य तथा गफ्फार खां दिलावरखानी महनसर को जिला उपाध्यक्ष व इदरिश खांन बिसाऊ को कस्बे का अध्यक्ष तथा शाहिद खांन मलवाण को मंडावा तहसिल अध्यक्ष, युसुफ खांन मासटर को तहसिल अध्यक्ष बिसाऊ, मुस्ताक खां उजीरखानी महनसर को महनसर अध्यक्ष, हबीब खां एलमाण कमालसर को कमालसर अध्यक्ष व लियाकत खां जमालखानी को कोलाली अध्यक्ष तथा मुंशी खां दिलावरखानी बिसाऊ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभी नवनियुक्त सदस्यों को माला व शोल उढाकर सम्मान किया गया व बधाई दी। प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट यूनुस खां व जयपुर संभाग प्रभारी हाजी पिर निसार अहमद कलंदरी व नवनियुक्त सभी सदस्यों को कहा की कायमखानी समाज की स्थिती शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही दयनिय है लडको से ज्यादा लड़कियां पढ़ाई में अव्वल स्थानों पर काबिज हो रही है जो एक सोचने लायक प्वाईंट ह। समाज में लगातार लडको का शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में पिछे पिछडना प्रत्येक गार्जियन की कमी है। तथा नवनियुक्त बिसाऊ अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि हम बिसाऊ में जल्द ही डोर टू डोर जाकर शिक्षा के प्रति समाज को आगे बढ़ाने के लिए मुहिम चलाएंगे तथा इलियास खान रोलसाबसर ने कहा कि जब समाज की बात आए तो हम सब लोगों को एक जाजम पर बैठकर सोचना चाहिए की समाज केसे आगे बढ़ेगा व मुबारिक खां रोलसाबसर ने बताया की समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो निर्देश कमेटी देंगी निश्चित रूप से पुरा करेंगे व सभी सदस्यों ने कायमखानी समाज को अन्य समाज से पिछड़ने की स्थिति पर विचार व्यक्त किएं व प्रदेशध्यक्ष व जयपुर संभाग प्रभारी को आश्वस्त किया की कमेटी के निर्देश पर समाज को आगे बढ़ाने के जो भी निर्देश मिलेंगे हम उन पर खरा उतरेंगे।मंच संचालन युसुफ खां मास्टर ने किया।

इस दौरान अकबर खां झुंझुनूं जिलाध्यक्ष व कमेटी के सदस्यों के अतिरिक्त अयुब खान दिलावरखानी,अयुब खान दौलतखानी, बाबु खां नारखानी, असलम खां आलमाण, इमरान ईमित्र, इमरान कुरैशी, कलफान, लियाकत खां आलमाण, भवंरू खां महनसर, आमिन खां चौहान, इकबाल चौहान, एहसाब खांन, इजहार अहमद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles