[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर की ग्राम पंचायतों में 41 करोड़ के 600 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरदारशहर की ग्राम पंचायतों में 41 करोड़ के 600 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण

भाजपा की डबल इंजन सरकार में हो रहें है पानी, बिजली और मूलभूत आवश्यकताओं के काम- राजपुरोहित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा सभा की ग्राम पंचायतों में पंचायत समिति और जिला परिषद के द्वारा किये गए विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण किया गया। विकास कार्यों के लोकार्पण में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित सहित भाजपा के नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

लोकार्पण के दूसरे चरण के तहत ग्राम पंचायत राजासर बीकान, खुंडिया, अड़सीसर, घड़सीसर, करणसर, रंगाईसर, सोनपालसर में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

पंचायत समिति सरदारशहर की प्रधान निर्मला राजपुरोहित ने अपने कोटे से 41 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्र में करवाए है। जिनमें मुख्यतः चारदिवारी निर्माण, खरंजा, टिन शेड, कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय भवन, ट्यूबवेल सहित जनहित के कार्य शामिल है।

लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रमुख वंदना आर्य एवं प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने शामिल होकर ग्रामीणों को करोड़ो के विकास कार्यों की नई सौगातें समर्पित की।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, सरपंच राजेन्द्र सिंह छाजुसर, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, हिरालाल बैनीवाल, एड. श्योकरण पोटलिया, मंडल महामंत्री पवन पारीक, भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कुशल नेतृत्व में पानी, बिजली और मूलभूत आवश्यकताओं के काम प्राथमिकता से हो रहे हैं, साथी उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

जिला प्रमुख वंदना आर्य ने बताया की जिला परिषद और पंचायत समिति का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, विकास कार्यों में कोई कसर रह भी गई है तो उसे चिन्हित कर प्राथमिकता से पूरा करवाने के लिए प्रयास करेंगे।

प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की 5 साल के कार्यकाल में हमने किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी, भरपूर विकास ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्यकाल के अंदर हुए है। लगभग 41 करोड़ की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का चरणबद्ध लोकार्पण आज दूसरे दिन भी जारी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास में कोई कमी नहीं रखेगी।

इस दौरान भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि इंद्रसिंह शेखावत, सरपंच पूर्णाराम, पूर्व सरपंच पुरखाराम सहित ग्रामीणों और बुजुर्गों ने माला व साफा पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया गया।

Related Articles