[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीफा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

वीफा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान

राष्ट्रीय संयोजक ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी और आइएस कौशल राज शर्मा का अभिनंदन

मंडावा : फाउंडेशन जिला इकाई की ओर से एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में वीफा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीफा संरक्षक सज्जन मिश्रा ने की। संचालन जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा और जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने किया।

समारोह में राष्ट्रीय संयोजक सुशील कुमार ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी, सीनियर आईएएस व दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक कौशल राज शर्मा, सेवाधाम उज्जैन के संचालक सुधीर भाई, विशाखापट्टनम के उद्योगपति अनिल जोशी और इंदौर के उद्योगपति अशोक जोशी का साफा, दुपट्टा पहनाकर और भगवान परशुराम का प्रतीक-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अरविंद पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है।

ओझा ने कहा कि वीफा संगठन समाज में सेवा, समर्पण और सुचिता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों को और अधिक सक्रिय होने की प्रेरणा दी।

समारोह में जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष डॉ. राधा रमण शर्मा, मंत्री किशोर थलिया, सुनील जोशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles