खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ, तकनीकी नवाचार पर रहा फोकस
खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ, तकनीकी नवाचार पर रहा फोकस
खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के सर्विस शाफ्ट मैदान में शनिवार को भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर रीजन के तत्वावधान में 36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेतड़ी खदान प्रमुख जगदीश सिंह सोढा ने ध्वजारोहण कर सप्ताह की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सोढा ने कहा कि खनन क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। डिजिटाइजेशन से खनन गतिविधियों में पारदर्शिता, सुरक्षा और पर्यावरणीय निगरानी में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि खान पर्यावरण संरक्षण केवल एक सप्ताह भर का आयोजन नहीं, बल्कि इसे दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम आयोजक प्रभारी मुख्य प्रबंधक (गवेषण) नरेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सप्ताह का मुख्य विषय ‘डिजिटाइजेशन इन माइनिंग इंडस्ट्री’ रखा गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और खनिज सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही खेतड़ी क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से और अधिक सुरक्षित एवं संवेदनशील बनाया जा सकता है। इस अवसर पर माइन मेट यादराम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अक्षय शर्मा, लोकेश गोयल, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, राजूलाल जाटव, भूषण रोजा, अमित सिंह, पदमलोचन दास, गरुड़ा रामोजी, नरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1969267

