[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नब्बासर बनी नई ग्राम पंचायत:कल्याणसर से अलग होकर मिला दर्जा, स्थानीय प्रशासन होगा बेहतर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नब्बासर बनी नई ग्राम पंचायत:कल्याणसर से अलग होकर मिला दर्जा, स्थानीय प्रशासन होगा बेहतर

नब्बासर बनी नई ग्राम पंचायत:कल्याणसर से अलग होकर मिला दर्जा, स्थानीय प्रशासन होगा बेहतर

चूरू : ग्राम पंचायत कल्याणसर से अलग होकर नब्बासर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया है। इस निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। ग्राम पंचायत कल्याणसर के सरपंच और सरपंच संघ चूरू के जिलाध्यक्ष विकास सारण ने बताया कि नई ग्राम पंचायत का गठन विकास और स्वायत्तता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय प्रशासन में सुधार होगा। सारण के अनुसार, छोटी पंचायतें बेहतर ढंग से कार्य कर पाती हैं। सारण ने यह भी बताया कि नब्बासर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग लंबे समय से लंबित थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने इस मांग को पूरा करने के लिए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles