खेतड़ी पंचायत समिति की पंचायतों का पुनर्गठन:सरकार ने नवसृजन को दी मंजूरी, नानूवाली बावड़ी में नृसिंहपुर शामिल
खेतड़ी पंचायत समिति की पंचायतों का पुनर्गठन:सरकार ने नवसृजन को दी मंजूरी, नानूवाली बावड़ी में नृसिंहपुर शामिल
खेतड़ी : राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नव सृजन की अधिसूचना जारी की है। यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है।
इस प्रक्रिया से पहले, जिला कलेक्टरों को प्रस्ताव तैयार करने, उन्हें सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रकाशित करने और एक माह के भीतर आपत्तियां आमंत्रित कर उन पर सुनवाई करने का अधिकार दिया गया था। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद, राज्य सरकार ने दूदू पंचायत समिति सहित अन्य संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी। नई अधिसूचना के अनुसार, खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करते हुए उनके नए नाम और क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
पुनर्गठित ग्राम पंचायतों में राजोता शामिल है, जिसमें चिरानी, लगरियावाला, तिहाड़ा और कुरंड गांव/ढाणियां शामिल की गई हैं। इसी तरह, नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत में नानूवाली बावड़ी और नृसिंहपुर को शामिल किया गया है। दुधवा ग्राम पंचायत में अब केवल दुधवा गांव रहेगा। ठाठवाड़ी ग्राम पंचायत में ठाठवाड़ी और ढोसी को शामिल किया गया है।
| क्रम संख्या | ग्राम पंचायत | गांव/ढाणियां |
| 1. | राजोता | चिरानी, लगरियावाला, तिहाड़ा, कुरंड |
| 2. | नानूवाली बावड़ी | नानूवाली बावड़ी, नृसिंहपुर |
| 3. | दुधवा | दुधवा |
| 4. | ठाठवाड़ी | ठाठवाडी, ढोसी |
| 5. | टीबा | टीबा, जमालपुर |
| 6. | बांसियाल | बांसियाल |
| 7. | त्यौंदा | त्यौंदा, अशोकनगर |
| 8. | गोविंददासपुरा | रामपुरा, धीरजपुरा |
| 9. | नांगलिया गुजरवास | नांगलिया गुजरवास, मेहाड़ा गुजरवास |
| 10. | बसई | बसई, साडूनगर |
| 11. | लोयल | |
| 12. | मानोता जाटान | मानोता जाटान, सरदारपुरा |
| 13. | देवता | |
| 14. | बांकोटी | बांकोटी, टीलावाली |
| 15. | बीलवा | बीलवा, बागौर |
| 16. | बबाई | |
| 17. | अशोक नगर | अशोक नगर, सरदारपुरा |
| 18. | माधोगढ़ | माधोगढ़, नईकोठी |
| 19. | कालोटा | कालोटा, मंडाणा |
| 20. | रसूलपुर | ताल, संतोषनगर |
| 21. | गुणीनिचा | कोल्याली, बुरका |
| 22. | हरड़िया | हरड़िया, ढाणी ढीमा |
| 23. | चिंचडौली | रूपाकाबास, चुंदाड़ा |
| 24. | रामकुमारपुरा | रामकुमारपुरा, मालारामनगर |
| 25. | काली पहाड़ी | काली पहाड़ी, लालगढ़, जसवंतनगर |
| 26. | संजयनगर | किरतीनगर, अजयनगर, अजीतपुरा, जामवंत नगर, प्रतिभानगर |
| 27. | विजयनगर | भगतावरनगर, शांतिनगर, जमनानगर, केसरियानगर, हनुमान नगर |
| 28. | गाडराटा | प्रतापपुरा, देवनगर |
| 29. | नंगली सलेदी सिंह | चरणसिंह नगर |
| 30. | भिटेरा | श्यामपुरा, बहलवाननगर |
| 31. | बड़ाऊ | |
| 32. | श्रीकृष्णनगर | शिवनगर |
| 33. | रामनगर | मोड़की, सांखड़ा |
| 34. | बेसरड़ा | बेसरड़ा, नयानगर |
| 35. | बाडलवास | देवनगर |
| 36. | दलौता | मुकुंदपुरा, नांगलिया |
| 37. | किशनपुरा | किशनपुरा, ढाणी ईलाखर |
| 38. | ढाणी बाढान | ढाणी बाढान, शयोलपुरा |
चुनाव के बाद नई पंचायतों में काम शुरू होगा राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित ये नई पंचायत सीमाएं आगामी पंचायत चुनावों के बाद प्रभावी होंगी। चुनाव संपन्न होने के उपरांत पुरानी पंचायतें स्वतः समाप्त हो जाएंगी और नवगठित पंचायतें अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1970892


