आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने वाले 3 गिरफ्तार:मारपीट के मामलों में भी 2 को पकड़ा, पिलानी पुलिस की कार्रवाई
आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने वाले 3 गिरफ्तार:मारपीट के मामलों में भी 2 को पकड़ा, पिलानी पुलिस की कार्रवाई
पिलानी : पिलानी पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवक सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने के आरोप में पकड़े गए हैं, जबकि दो अन्य को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने वाले पिलानी थाना क्षेत्र के तीन युवकों को पूछताछ में सहयोग न करने और उग्र होने पर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों युवकों को भविष्य में आपराधिक गैंग्स या अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो न करने की हिदायत दी है।
इसके अतिरिक्त, बिरला सार्वजनिक अस्पताल (पिलानी) में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट करने के दो नामजद आरोपियों को भी जांच के दौरान सहयोग न करने और उग्र होने पर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक गैंग्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों में धिंधवा बिचला निवासी संदीप कुमार (30 वर्ष) पुत्र विधाधर जाट, झेरली निवासी लोकेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र भवानी सिंह राजपूत और पिलानी निवासी समीर खान (22 वर्ष) पुत्र सलीम खान लीलगर शामिल हैं। नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट के आरोप में हरियाणा के भिवानी जिले के साण्डवा थाना तोशाम निवासी दिवांश जांगिड़ और नवीन जांगिड़ को गिरफ्तार किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036122


