सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग तेज
अभिभाषकों का हर महीने की 1 और 16 तारीख को कार्य बहिष्कार जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बहाल करने की मांग को लेकर अभिभाषकों का आंदोलन लगातार जारी है। पिछले कई महीनों से अभिभाषक संघ तय कार्यक्रम के तहत हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। शनिवार को भी अभिभाषक संघ के बैनर तले वकील जिला न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और कार्य स्थगन किया। अभिभाषकों का कहना है कि पूर्व सरकार द्वारा घोषित सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला को निरस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश है।
अभिभाषक संघ के सचिव नरेश भूकर ने कहा कि सीकर का भौगोलिक विस्तार और जनसंख्या इसे संभाग बनाने का पूरा हक देती है। वहीं, नीमकाथाना को जिला बनाने से क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। अभिभाषकों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक तय तिथियों पर विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। स्थानीय संगठनों व व्यापारियों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043418


