[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़कर अब 25 दिसंबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़कर अब 25 दिसंबर

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़कर अब 25 दिसंबर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 15 नवंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया है। इससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

यह तिथि अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, एसबीसी, ईडब्ल्यूएस, डीएनटी, वीएनटी, मिरासी, भिश्ती समुदाय सहित मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के विद्यार्थियों पर लागू होगी। जिले की सभी राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अब 25 दिसंबर तक अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। संस्थानों को भी ऑनलाइन आवेदन पत्रों को समय पर फॉरवर्ड करने के निर्देश दिए गए हैं।

2022-23 व 2023-24 के छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
उप निदेशक डॉ. पवन पूनिया ने बताया कि जिन एससी वर्ग के छात्रों को 40% राज्यांश राशि मिल चुकी है, उन्हें शेष 60% केंद्रांश राशि के लिए अपने बैंक खाते को आधार से सीड कराना आवश्यक है। आधार सीडिंग में तकनीकी कारणों से रिजेक्ट हुए मामलों के लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि तय की गई है।

मरुधरा ग्रामीण बैंक में विलय का असर
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मरुधरा ग्रामीण बैंक में विलय के बाद कई विद्यार्थियों के बैंक खाते और IFSC कोड बदले हैं। ऐसे सभी विद्यार्थियों को जन आधार पोर्टल पर अपने बैंक विवरण अपडेट करने होंगे और छात्रवृत्ति पोर्टल पर भी समय पर संशोधन करना होगा, ताकि भुगतान में कोई बाधा न आए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा के भीतर बायोमेट्रिक उपस्थिति और बैंक विवरण अपडेट न होने पर छात्रवृत्ति जारी करने में देरी हो सकती है।

Related Articles