शराब पीकर बस चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 4 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुजानगढ़ क्षेत्र में पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ दिनेेश कुमार (RPS) एवं वृताधिकारी सुजानगढ़ दरजाराम (RPS) के सुपरविजन में, थानाधिकारी सुजानगढ़ बेगाराम मीणा के नेतृत्व में 13 नवंबर को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बस संख्या RJ 21 PA 2981 को रोका गया। जांच में बस चालक रामकरण पुत्र किशनाराम जाट (उम्र 55 वर्ष, निवासी खिरोदा, तहसील डेगाना) शराब के नशे में पाया गया, जिस पर उसे धारा 185 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही बस के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन को सीज कर दिया गया।
इसके अलावा अभियान के दौरान निम्नानुसार कई प्रकार के उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर चालान, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों पर चालान, नो पार्किंग एवं ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही, अन्य एमवी एक्ट के तहत कुल मिलाकर कई मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039097


