भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वी जयंती कांग्रेस द्वारा श्रद्धा के साथ मनाई गई।
भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वी जयंती कांग्रेस द्वारा श्रद्धा के साथ मनाई गई।
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 136वी जयंती चूरू जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में श्रद्वा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष और संविधान व संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संकल्प लिया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने नेहरू को बच्चों का प्रिय चाचा नेहरू बताते हुए उनके त्याग और संघर्ष को याद किया। उन्होने कहा कि संपन्न परिवार से होने के बावजूद उन्होने सादगीपूर्ण जीवन अपनाया और स्वतंत्रता संग्राम में नौ वर्ष जेल में बिताए। उनके परिवार की तीन पीढियों ने आजादी की लडाई में योगदान दिया। स्वतंत्रता के बाद नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी, जिसके लिए वे आज भी इतिहास में जीवित है।
इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, नारायण बालाण, अबरार खां, विमल शर्मा, आरिफ रिसालदार, षिवकुमार शर्मा, सुशील स्वामी, तारीक नागौरी, ताराचंद बांठिया, कृष्ण सुण्डा, विनोद खटीक, सुषील मेघवाल, संजय भाटी, विनोद शर्मा, जाफर खां, संजय भाटी आदि मौजूद रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1929912


