9 नवम्बर को नायक समाज झुंझुनूं का प्रतिभा सम्मान व स्नेह मिलन समारोह
60% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नायक समाज सेवा संस्थान झुंझुनूं के तत्वाधान में “नायक समाज प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 2025” का आयोजन 9 नवम्बर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से लायंस क्लब झुंझुनूं (डाइट के सामने, चूरू रोड) पर किया जाएगा। समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही आईआईटी, डिप्लोमा, सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों एवं प्रदेश-दिवसीय सम्मान प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में दीपावली स्नेह मिलन भी आयोजित होगा, जिसमें समाज बंधु एकता और सौहार्द का संदेश देंगे। समाज के पदाधिकारियों ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि योग्य विद्यार्थियों के नाम जगदीश राम नायक (मो. 9829513776) या बजरंग लाल नायक (मो. 7597754927) पर भेजें।
आयोजन का संचालन जिला अध्यक्ष पूर्व प्रिंसिपल बजरंग लाल नायक व सचिव जगदीश राम नायक के नेतृत्व में किया जाएगा। समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039027


