[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में होटल में मारपीट-तोड़फोड़ का मामला:मंथली मांगने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, कार और बाइक भी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में होटल में मारपीट-तोड़फोड़ का मामला:मंथली मांगने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, कार और बाइक भी बरामद

सूरजगढ़ में होटल में मारपीट-तोड़फोड़ का मामला:मंथली मांगने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, कार और बाइक भी बरामद

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्राम चौराड़ी अगुणी में होटल में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और मंथली मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त गाड़ी और बाइक भी जब्त की गई है। थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों सोनू सिंह,निवासी लोटिया और प्रदीप सिंह उर्फ पलिया,निवासी चौराड़ी अगुणी को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि 4 जुलाई को होटल कर्मचारी सुभाष शर्मा,निवासी बड़बर थाना बुहाना ने रिपोर्ट दी थी कि वह ग्राम चौराड़ी अगुणी सीमा पर स्थित होटल में कार्य करता है। 3 जुलाई की शाम करीब 9 बजे प्रदीप सिंह और भवानी सिंह बाइक से होटल पर पहुंचे और होटल चलाने के लिए 20,000 मंथली देने की मांग की। विरोध करने पर वे वहां से चले गए।

अगले दिन 4 जुलाई को प्रदीप सिंह, भवानी सिंह, धोलू और अन्य 10-11 लोग फिर होटल पर पहुंचे। आरोपियों ने सुभाष शर्मा के साथ मारपीट की, होटल में तोड़फोड़ की और गल्ले में रखे 48,000 नकद लेकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि जब तक 20,000 मंथली नहीं दी जाएगी, होटल नहीं चलने देंगे।

पुलिस ने गठित की थी टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों सोनू सिंह और प्रदीप सिंह उर्फ पलिया को दबोच लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गाड़ी और बाइक भी जब्त कर ली है। इससे पहले मामले में भवानी सिंह और सुरेन्द्र सिंह उर्फ धोलू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। बता दे कि गठित टीम में ताराचंद,ललित कुमार,अशोक कुमार, महेश कुमार, पुलिस थाना सूरजगढ़ शामिल रहे।

Related Articles