चिड़ावा में करंट लगने से युवक की मौत:खेत में काम करते समय मौत, मशीन से ग्वार निकाल रहा था, मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकराई
चिड़ावा में करंट लगने से युवक की मौत:खेत में काम करते समय मौत, मशीन से ग्वार निकाल रहा था, मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकराई
चिड़ावा : चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा रविवार शाम खेत में काम करते समय 36 वर्षीय युवक की 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के देवीपुरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार नूनिया गोठड़ा गांव में एक खेत में मशीन की सहायता से ग्वार निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। तेज करंट लगने से सुरेश मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें चिड़ावा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया।
सूचना मिलने पर चिड़ावा पुलिस थाने से एएसआई धर्मपाल हेड कॉन्स्टेबल अमित और कॉन्स्टेबल अंकित राव के साथ अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला कि हादसे का स्थान बगड़ थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद मामला बगड़ पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने शव को चिड़ावा उप-जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040170


