[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए अंतिम तिथि 15 नवम्बर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए अंतिम तिथि 15 नवम्बर

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए अंतिम तिथि 15 नवम्बर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उतर मैट्रिक छात्रवृति योजना यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्वघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना में जिले की राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय/राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठयक्रमों में प्रवेशित/अध्ययनरत (कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त) शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत विद्यार्थियों लिए छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति किये जाने के लिए विभाग द्वारा अंतिम तिथि 15 नवम्बर निर्धारित की गई है। विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. पवन पूनियां ने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पत्र में विद्यार्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति के अभाव में विद्यार्थी का आवेदन पत्र विभाग को अग्रेषित नहीं हो पाएगा।

Related Articles